मेले में लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बरेली । शीशगढ़ कस्बे में चल रहे रामलीला मेले में लगी मीना बाजार में आने जाने बाली लड़कियों पर फब्तियाँ कसने वाले मजनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर  थाने लाकर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की है।मेला प्रभारी भूरे लाल ने  बताया कि मंगलवार रात्रि को  वह हमराह सिपाहियों के साथ मेले में शान्ति व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात थे कि हम लोग मेले की मीना बाजार में पहुँचे तो देखा एक युवक मीना बाजार में आने जाने वाली  लड़कियों पर फब्तियाँ कसते हुए उनसे दोस्ती करने बात कहते हुए एक पर्ची पर लिखें फोन नम्बर को दिखा रहा था।उसकी इस हरकत से लड़कियां शर्मिंदगी महसूस करते हुए मुँह ढक कर निकल रही थी।
उसकी इस ओछी हरकत पर आरोपी को हमराह सिपाहियों की मदद से हिरासत में लेकर थाने लाया गया।थाने लाकर जामा तलाशी ली गईं।तलाशी में आरोपी की जेब से 3070रुपए बरामद हुए।नाम पता पूछने पर आरोपी ने अपना नाम जुनैद पुत्र मुजीब निवासी जाफरपुर बताया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now