मीरगंज में युवती ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा , देती रही कूदकर मरने की धमकी

 

बरेली । मीरगंज हाइवे पर मंगलवार को  हाईवोल्टेज ड्रामा को देखने को मिला जहां एक प्रेम दीवानी ने ओवरब्रिज से अपने प्रेमी से किसी विवाद के चलते ओवरब्रिज के रेलिंग पर चढ़कर जान देने की कोशिश की । यह देखकर पब्लिक में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई । लोग लड़की से  समझा बुझाकर नीचे आने की कोशिश करते रहे। लेकिन लड़की किसी की सुनने को तैयार नहीं थी ।
लड़की के ओवरब्रिज से कूदने पर पब्लिक द्वारा लड़की को मनाने का सिलसिला करीब  एक घंटे तक चलता रहा । लेकिन लड़की किसी को सुनने को तैयार नहीं  । जब लोग लड़की से हटने को कहते थे तब वह और कूदने की कोशिश करती। इस बीच मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। वही लड़की की हरकत से  लोगों की सांस बीच बीच मे थमती नजर आई । अंत में हुआ यह जब लड़की का ध्यान थोड़ा हटा तो एक व्यक्ति ने साहस दिखाते हुए लड़की को दबोच लिया इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद मीरगंज पुलिस ने लड़की और उसके प्रेमी को अपने साथ ले गई। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि वह घटना की जानकारी ले रहे है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now