महिला की अस्पताल में मौत पर देवरों पर लगा विवाहिता को प्रताड़ित करके मारने का आरोप

बरेली। बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र की एक  महिला की
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतिका की मां ने अपनी बेटी को देवरों पर प्रताड़ित कर  मार डालने का आरोप लगाया है। मृतिका डोली की मां का कहना था कि उसके देवर उसका घर हड़पना चाहते थे जिसके चलते उसे टॉर्चर किया जाता था । जब खाना बनाते समय कुकर की सीटी बजती थी तब तक क्लेश करने के साथ मारपीट कर डालते थे। आज से करीब 6 दिन पहले भी डॉली के देवरों ने उसके साथ मार पिटाई कर दी  जिसमें उसके लीवर पर चोट आ गई । जिसके चलते जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य परिजनों  ने बताया कि डॉली का पति चंद्रपाल बहुत सीधा है। इस फायदे का उसके देवर उठाते थे । करीब 22 साल पहले डॉली की शादी नाग पंचमी ग्राउंड में रहने वाले चंद्रपाल से बात हुई थी ।तभी से उसके ससुराली उसे परेशान करते थे । 10 साल तक डॉली  उत्तराखंड में रही तब तक सब सही रहा । जब बरेली में पिछले चार सालों से रहने लगी तो उसे ससुराल के लोग प्रताड़ित करने लगे । 6 दिन पहले डॉली के साथ उसके देवरों ने मारपीट कर दी जिसके चलते उसकी मौत जिला अस्पताल में हो गई। दूसरी तरफ देवरों ने खुद को मामले में घिरते ही पुलिस से शव के पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई । इसके बाद पुलिस ने डॉली का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । बताया यह भी जा रहा है कि डॉली के दो बेटे भी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now