सड़क दुर्घटना में मामा की मौत भांजा घायल

बरेली । गांव की बाजार से सब्जी खरीद कर वापस लौट रहे बाइक सवार मामा भांजे को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे मामा की मौके पर ही मौत हो गई और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जसनपुर निवासी 40 वर्षीय लालाराम गोस्वामी पुत्र ढाकन लाल की बीती रात लगभग 10 बजे जुआ गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के गांव बाजनगर निवासी उसका उसका भांजा गोपाल गोस्वामी घायल हो गया ।मृतक के घर वालों ने बताया कि लालाराम कल अपने भांजे के साथ पास के गांव मवई से सब्जी खरीदने के लिए मोटरसाइकिल से गया था, जहां से रात में दोनों घर वापस लौट रहे थे इसी दौरान पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों जमीन पर गिर पड़े लालाराम की मौके पर मौत हो गई ।
और गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन फरार हो गया ।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतक पांच बच्चों का पिता था ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now