फेस्टिवल इन्द्रधनुष 2024 का आयोजन 13 अक्टूबर से,

बरेली । श्री राममूर्ति स्मारक रिद्धिमा  में सात दिवसीय थिएटर फेस्टिवल इन्द्रधनुष 2024- चतुर्थ रंग महोत्सव 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर के बीच आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के नामचीन थिएटर ग्रुप अपने सुप्रसिद्ध नाटकों का मंचन करेंगे। यह जानकारी एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक व चेयरमैन श्री देव मूर्ति जी ने दी। उन्होंने कहा कि देश की साझा विरासत को संजोने और उसे पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से वर्ष 8 फरवरी 2021 को बरेली में स्थापित श्री राममूर्ति स्मारक रिद्धिमा  ने शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय और सुगम संगीत, नाट्य कला, ललित कला एवं रंगमंच के क्षेत्र में अपनी पहचान बना ली है। नाटकों के मंचन के साथ ही यहां पर शास्त्रीय संगीत और शास्त्रीय नृत्य से संबंधित बसंतोत्सव, राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिताओँ का आयोजन निर्वाध रूप से जारी है। थिएटर प्रेमियों के लिए श्री राममूर्ति स्मारक रिद्धिमा  सात दिवसीय थिएटर फेस्टिवल इन्द्रधनुष 2024- चतुर्थ रंग महोत्सव आयोजित कर रहा है। इसका आगाज 13 अक्टूबर को अश्वनी कुमार लिखित नाटक ‘अंतः स्मरण’ से होगा। जबकि समापन 19 अक्टूबर को हबीब तनवीर लिखित सुप्रसिद्ध नाटक ‘चरणदास चोर’ से किया जाएगा। सभी नाटक सवा घंटे की अवधि के होंगे और इनका आरंभ प्रति दिन शाम 5.15 बजे आरंभ होगा। इसकी विस्तृत जानकारी श्री राममूर्ति स्मारक रिद्धिमा  की वेबसाइट www.srms.ac.in/riddhima पर ली जा सकती है। थिएटर प्रेमी इसी साइट से आनलाइन अपनी सीट रिजर्व करवा सकते हैं।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now