ट्रक चालक ने सन्दिग्ध हालत में फाँसी लगाकर की आत्महत्या,पुलिस ने शव पीएम को भेजा

 

शीशगढ़। ट्रक चालक ने अपने ही घर मे छत के बांस में चुनरी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया।मृतक इरशाद 45 वर्ष पुत्र नसीर अहमद थाना खजुरिया जिला रामपुर के गांव लखीमपुर निवासी पिछले 5 वर्षों से शीशगढ़ के मोहल्ला नबाब नगर में अपने निजी मकान में बच्चों के साथ रहकर ट्रक चलाने का काम करता था।

 

 

मृतक की पत्नी फूल बानो ने बताया कि मंगलवार की सुवह वह कस्वे में काम पर गई थी।बड़ा बेटा भूरा फर्नीचर का काम सीखने गया था। बेटा भूरा जब घर पर आया तो पति इरशाद चुनरी के फंदे पर घर मे लटके हुए थे। जिन्हे देख भूरा ने चुनरी काटकर नीचे उतारा तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।सूचना पाकर इंस्पेक्टर राधे श्याम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पीएम को भेज दिया।

 

 

मृतक की पत्नी फूल बानो ने पुलिस को बताया है कि पति ट्रक चालक के साथ ही नशा करने के आदि थे। जो आय दिन घर मे कलेश करते रहते थे। पिछले कई बार वह आत्महत्या करने की कोशिश कर चुके थे। आज मंगलवार को उनकी गैर मौजूदगी में उन्होंने घर मे ही चुनरी का फंदा गले मे डालकर आत्महत्या कर ली।इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मृतक ने आत्महत्या की है,शव पी एम को भेज दिया है। मृतक की पत्नी ने लिखकर दिया है कि उसके पति नशा करने के आदि थे। जिस कारण उन्होंने आत्महत्या की है,वह कार्यवाही करना नहीं चाहती है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now