हरियाणा में भाजपा की जीत पर बरेली में जश्न

हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया गया।और भाजपा महानगर के सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं ने खुशी का जश्न मनाया। और आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया जिसमें राजेंद्र नगर चौराहे, संजय नगर चौराहे पर जमकर आतिशबाजी की गई और मिठाई का वितरण किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा मोदी जी देश ही नहीं बल्कि हरियाणा के भी सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद नेता है। हरियाणा की जनता ने उनकी बात पर भरोसा किया और हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सभी देवतुल्य मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई ।जिन्होंने तीसरी बार हरियाणा में भाजपा सरकार बनाई यह भाजपा की मेहनत का परिणाम है हरियाणा की एक-एक कार्यकर्ता को बधाई।
भाजपा नेता गुलशन आनंद ने कहा भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास की पार्टी है उसका नतीजा आज आपके सामने है हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी और सभी ने मोदी जी पर भरोसा जताया।
भाजपा महानगर महामंत्री प्रत्तेश पांडे और डॉक्टर तृप्ति गुप्ता ने कहा हरियाणा की जीत एक-एक कार्यकर्ता की जीत है और तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर सभी को बहुत-बहुत बधाई दी भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने कहा भाजपा में हरियाणा की जीत को लेकर एक खुशी की लहर है। यह जीत हरियाणा की जनता की जीत है। इस खुशी के मौके पर सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और जमकर आतिशबाजी की इसमें प्रमुख रूप से जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, जिला अध्यक्ष आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, गुलशन आनंद, प्रत्तेश पांडे, डॉ तृप्ति गुप्ता, देवेंद्र जोशी, बंटी ठाकुर, विष्णु शर्मा, विक्रम शर्मा, राजीव कश्यप, मनोज कपूर, राम बहादुर मौर्य, नरेंद्र मौर्य, ज्ञान प्रकाश लोधी, विक्रम सिंह, मोहित तिवारी, कन्हैया राजपूत महानगर पदाधिकारी एवं पार्षद, मंडल पदाधिकारी समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now