आंवला में डीएम के निर्देश पर आतिशबाजी थोक विक्रेताओं के गोदाम एवं दुकानों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

 

आंवला क्षेत्र के सिरौली में पटाखे फैक्ट्री में धमाका होने के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। डीएम बरेली के निर्देशों पर एसडीएम आंवला एन राम ने क्षेत्र के आतिशबाजी, थोक विक्रेताओं के गोदाम एवं दुकानों का निरीक्षण किया और सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण में गोदाम दुकानों में क्षमता से अधिक एवं अनुज्ञा पत्र की अन्य शर्तों को पूर्ण न करने पर प्रतिष्ठानों में पंकज खंडेलवाल पक्का कटरा, सारांश खंडेलवाल पक्का कटरा, आरिस मसूदी मोहल्ला गंज बजरिया, दीपक खंडेलवाल पक्का कटरा के विरुद्ध सीज करने की कार्रवाई की गई है। इसके अतिरिक्त साजिद हुसैन मोहल्ला बजरिया का भी ग्राम भूरीपुर की दुकान का निरीक्षण किया गया। जिसमें स्टॉक में कोई भी सामग्री नहीं पाई गई है। कस्बा आंवला में आठ संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना भी प्राप्त हुई थी जिनके घर में आतिशबाजी की सामग्री मिल सकती है अन्य कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम एन राम, सीओ आंवला नीलेश मिश्र, इंस्पेक्टर आंवला कुंवर बहादुर सिंह, इंचार्ज फायर स्टेशन आंवला रहे।

एसडीएम आंवला ने बताया शासन एवं डीएम के निर्देशों पर सभी आतिशबाजी अनुज्ञापियों का संयुक्त टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें लाइसेंस की सभी शर्तों का अनुपालन कराया जाएगा कोई कमी हुई तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now