बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में मिला, गांव में फैली सनसनी

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के सिल्लापुर गांव में मंगलवार को एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान छेदा लाल (65) पुत्र मिली लाल के रूप में की गई है। छेदा लाल दिवाकर मंगलवार शाम को भैंस चराने के लिए घर से निकले थे लेकिन रात तक घर नहीं लौटे।परिवार के लोगों ने पूरी रात उनकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास स्थित जंगल में गन्ने के खेत के पास चकरोड पर उनका शव देखा। उनकी आंख से खून बह रहा था, जिससे यह मामला और भी संदिग्ध हो गया है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और घटना की गहन जांच शुरू कर दी है।परिजनों का कहना है कि छेदा लाल मंगलवार की शाम भैंस चराने गए थे और शाम को उनकी भैंस तो घर लौट आई, लेकिन वह नहीं लौटे। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई, परंतु उनका कोई पता नहीं चला।
पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा, फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now