भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत ने किसानों के मुद्दे पर किया प्रदर्शन

बरेली।  भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत से जुड़े किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में मंगलवार को कलक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया । इस दौरान किसान डीएम बरेली से मिलने की जिद करते रहे । इस बीच  कई अधिकारी किसानों से मिलकर उन्हें अपना ज्ञापन देने के लिए निवेदन करते रहे पर किसान अपनी बात पर डटे रहे । डीएम रविन्द्र कुमार अपने कार्यालय और कोर्ट में बैठकर अपना जरूरी निपटाते रहे पर वह किसानों से मिलने नहीं आये।इस दौरान अधिकारी किसान नेताओं से मिलकर ज्ञापन देने को कहते रहे वहीं किसान नेता यह कहते रहे वह डीएम साहब से मिलकर ही अपना धरना खत्म करेंगे। इस तरह किसान डेढ़ घंटे से कलक्ट्रेट गेट पर डटे रहे।
किसानों की यह है समस्या
सीबीगंज थाना क्षेत्र के गोकिलपुर गैरगैया में सहित कई गांवों की ओर जाने के लंबे समय से कोई रास्ता नहीं है। साथ ही किसान रोड़ की मांग को लेकर लंबे समय संघर्ष भी कर रहे है पर किसानों को इसके वाबजूद आजतक कोई हल नहीं मिल सका है। वही जानकार यह भी बताते है कि रोड़ मंजूर हो चुका है और उसका रास्ता भी मंजूर हो चुका है पर किसानों को यह रास्ता मंजूर नहीं है।किसानों ने यह भी  बताया कि आज हमारे एक किसान साथी जमील अहमद (55) की तबियत बिगड़ने पर हार्टअटैक पड़ने से मौत हो गई। किसानों ने यह भी कहा कि पहले हमारी रोड बनाने की मांग थी पर अब हमारी मांग म्रतक किसान को मुआवजा देने की भी मांग की है।
यहां यहां से पहुंचे किसान नेता
ग्रामीणों एवं किसानों को समर्थन देने के लिए किसान नेता जसवंतसिंह , अमरोहा , शाने आलम पाशा ,मुरादाबाद ,मोहम्मद राशिद हुसैन , संभल ,शादाब चौधरी , मेरठ  से शामिल होने प्रदर्शन में पहुंचे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now