दहेज लोभी ससुरालियो ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

शीशगढ़।दहेज में अपाची बाइक और एक लाख की नगदी की माँग पूरी नहीं होने पर ससुरालियो ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया।शिकायत पर पुलिस ने पति सहित 5 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।पीड़िता महक्शा पुत्री फजलुर्रहमान निवासी मोहल्ला शरीफ नगर शीशगढ़ ने पुलिस को वताया कि उसका निकाह तीन वर्ष पूर्व फरमान पुत्र मोहम्मद इस्लाम निवासी मोहल्ला धोवी बाला रतनपुर कला मुरादाबाद के साथ मुस्लिम रीति रिवाज़ के साथ हुआ था।
ससुराल में एक वर्ष तक सब ठीक रहा।एक वर्ष के बाद ससुरालियो ने मायके से एक लाख की नगदी और अपाची बाइक लाने को कहा।असमर्थता जताने पर प्रताड़ित कर मारपीट की जाने लगी।एक वर्ष पूर्व ससुरालियो ने पीटकर घर से निकाल दिया।तब से विवाहिता मायके में ही रह रही है।कोई बुलाने नहीं आया।देवर सलमान उस पर बुरी नियत रखता था।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति फरमान,मोहम्मद इस्लाम,रिजवाना,मोहम्मद याकूब,व सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now