बच्चे को दूध पिला रही विवाहिता के साथ देवर ने की अश्लील हरकतें, मुकदमा दर्ज

बहेड़ी। एक विवाहिता ने अपने सगे देवर पर कमरे में घुसकर गंदी बाते कर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब उसने इस बारे में अपने ससुर को बताया तो देवर उनके सामने भी उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब उसने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो सभी ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकालने की धमकी दी।
  बहेड़ी क्षेत्र की एक  विवाहिता का कहना है कि उसका पति दिल्ली में मजदूरी करता है।
वह अपने तीन बच्चो के साथ सास ससुर के साथ रहती है। आरोप है कि बीती 17 सितम्बर की शाम अपने बच्चे को दूध पिला रही थी तब उसका देवर हरपाल कमरे में घुस आया और उसके साथ अश्लील बाते करते हुए उसे बुरी नियत से दबोच लिया। शोर मचाने पर उसके सास ससुर मौके पर पहुँच गये जिसपर उसने देवर की हरकत के बारे में बताते हुए पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो तब ससुर नरपत, हरपाल, सुदामा, सास ने उसे बुरी तरह से मारा पीटा और कहा कि अगर शिकायत की तो तुझसे बच्चों सहित घर से बाहर निकाल देंगे। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक व उसके घर वालों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now