देवरनियां थाने की साइबर हेल्प डेस्क टीम‌ ने पीडिता के खाते में वापस कराई रकम

गलत  ट्रांजेक्शन से दूसरे खाते में चली गए थे 49 हजार रुपये
देवरनियां। मुठभेड में उत्तराखण्ड के एक पशु तस्कर को गिरफ्तार करने के बाद देवरनियां पुलिस का एक और गुडवर्क किया है। साइबर हेल्प डेस्क टीम ने गलती से  दूसरे खाते में गई रकम को वापस करा दिया है।प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह के अनुसार  कस्बा रिछा के वार्ड ग्यारह निवासी जुल्फिकार की पत्नी निवासी सूफिया ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोटिंग पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि गलत ट्रांजेक्शन के कारण 49 हजार की धनराशि गलत खाते में चली गई है। थाने पर शिकायत आने पर थाने स्तर पर एसएसआई नवदीप सिंह के नेतृत्व में गठित साइबर हेल्प डेस्क टीम जिसमें दरोगा राजा भाद्धराज, कम्प्यूटर आपरेटर शमशाद अहमद,कांस्टेबल मयंल सिरौही ने प्रकरण का संज्ञान लेकर साइबर क्राइम‌‌ सेल से समन्वय कर दूसरे के खाते में‌ गाई 49 हजार की धनराशि को पीडिता के खाते में वापस कराई है। प्रभारी निरीक्षक ने साइबर हेल्प डेस्क टीम को बधाई दी है।पुलिस ने किसी अनजान व्यक्ति से अपना सीवीवी,खाता संख्या, ओटीपी,पिन साझा न करने औए धोखाधड़ी से बचने की अपील की है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now