विज्ञान व गणित क्विज प्रतियोगिता मे बच्चों ने लिया भाग

 

फतेहगंज पश्चिमी। क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र परसाखेड़ा पर मे राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 90 छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 30 विद्यालयों के तीन तीन बच्चों ने प्रतिभाग किया। इन बच्चों का एक समूह बनाकर बिज्ञान व गणित की परीक्षा कराई गई। क्विज प्रतियोगिता के द्वारा पांच छात्रों को माडल निर्माण के लिए चयनित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी भानुशंकर गंगवार ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर चयनित मेधावियों को पुरस्कृत कर जिला स्तरीय कमेटी को भेजा गया है। बीईओ ने प्रतिभाग कर रहे हैं समस्त बच्चों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, विज्ञान किट व उच्च कोटि की विज्ञान पुस्तक देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन बीईओ के द्वारा किया गया। इस मौके पर एआरपी जनार्दन तिवारी, गौरव सक्सेना, राजकुमार यादव, सहायक लेखाकार प्रद्युमन यादव, मनोज शर्मा, दिग्विजय गंगवार, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव आदि मौजूद रहे।।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now