मेला श्री रामलीला के शुभारम्भ के मौके पर नगर में निकली रैली

 

बहेड़ी। प्राचीन मेला श्री रामलीला का शुक्रवार को शुभारम्भ हो गए। इस मौके पर गणेश पूजन एवं हवन पूजन के बाद ध्वजरोण किया गया। इसके बाद नगर में रैली निकली गई और रैली की समाप्ति के बाद रामलीला का भी शुभारम्भ हो गया।
मेला श्रीरामलीला के शुभारम्भ के मौके पर रामलीला मैदान से नैनीताल रोड, तहसील परिसर होते हुए नगर में रैली निकाली गई। रैली में मेला समितिके लोग साथ चल रहे थे। नगर का यह मेला पिछले 150 साल से भी ज्यादा पुराना है और इस मेले को देखने के लिये दूर दूर से लोग यहाँ आते हैं। इस मौके पर रामलीला मेला समिति के अध्यक्ष तहसीलदार, प्रमोद अग्रवाल, चौधरी गजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष विवेक गर्ग, अवधेश रस्तोगी, महेश शर्मा, विनोद दुबे, अरुण मित्तल, भाजपा नेता राहुल गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, अतुल गर्ग, अजय रस्तोगी, रवि अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now