महिला ने प्रेमप्रसंग में दी अपनी जान , अपने पीछे छोड़ गई दो बच्चे

बरेली ।  मीरगंज थाना क्षेत्र में प्रेमप्रसंग के मामले में  दो बच्चों की मां ने अपने नाबालिग प्रेमी के साथ  जहर खा लिया । बाद में प्रेमिका महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रेमी की हालत भी नाजुक बताई जा रही  है। मीरगंज पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक मीरगंज थाना क्षेत्र में तथाकथित प्रेमी प्रेमिका ने किसी समय  जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद दोनों की हालत बिगड़ी तो  दोनों के परिजनों ने उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया।उपचार के दौरान प्रेमिका  की मौत हो गई, जबकि प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है।सूत्रों के अनुसार महिला  दो बच्चे की मां  हैं, जबकि प्रेमी  नाबालिग है। इस दर्दनाक घटना ने गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।ग्रामीणों के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन परिवार की नाराजगी के चलते उन्होंने यह यह सख्त  कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि मीरगंज थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने सबकों चौंकाया है। जिसने भी घटना को सुना वह आश्चर्यचकित रह गया। फिलहाल घटना को इस समय चर्चाओं में गर्म है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now