तहसील स्तरीय प्रतियोगिता का शानदार समापन, आरपी इंटर कॉलेज ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप

मीरगंज। राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय माध्यमिक विद्यालयों की तहसील स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आज भव्य समापन हुआ। समापन समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर रहा, जिसमें बच्चों ने अद्भुत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की वरिष्ठ शाखा प्रबंधक कोमल सिंह और कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में केसीजी इंटर कॉलेज के मुजाहिद ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप अपने नाम की, जबकि सीनियर बालिका वर्ग में कुंवर ढाकन लाल इंटर कॉलेज की दीक्षा ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। जूनियर बालक वर्ग में सूरज पब्लिक स्कूल के पवन कुमार और जूनियर बालिका वर्ग में गांधी इंटर कॉलेज शाही की दीक्षा ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की।सब जूनियर बालक वर्ग में गांधी इंटर कॉलेज शाही के मोहम्मद अनस ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती, वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग में गांधी इंटर कॉलेज शाही की मोनिका व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीतने में सफल रहीं।बालिका वर्ग की टीम चैंपियनशिप गांधी इंटर कॉलेज शाही ने जीती, जबकि बालक वर्ग में आरपी इंटर कॉलेज विजेता रहा। ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब भी आरपी इंटर कॉलेज ने अपने नाम किया।इस सफल आयोजन में विनोद कुमार, अरविंद उपाध्याय, श्रीकृष्ण यादव, मनोज पाराशरी, बी. बी. पांडेय, हेमंत सिंह, सरदार अहमद, रामदास मिश्रा, मनोज वर्मा, नीरज कुमार, गवर्नर सिंह, नितेश कुमार, अमित कुमार, लोकेश मौर्य, बालेश्वर गौतम, अरविंद शर्मा, मुनीश कुमार, हरस्वरूप, अखिलेश कुमार, इकराम, अमन अली, भगवान देव, अमित कुमार समेत कई लोगों का सहयोग रहा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now