अटेवा ने कर्मचारी संघ के आंदोलन में निभाई जिम्मेदार की भूमिका

बरेली । अटेवा मंच के प्रांतीय आवाहन पर “उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ” के 1000 सफाई कर्मचारियों के साथ आंदोलन में पहुंचकर सहयोग किया।जिला अध्यक्ष राम लाल कश्यप ने अपने संबोधन में  प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि अब से 60 साल पहले जब लोग  बैलगाड़ी से चलते थे चटनी रोटी खाते थे निकर पजामा पहनते थे झोपड़ी में रहते थे। तब सरकार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देती थी। आज देश विकसित हो चुका है हवाई जहाज, कार, मोटरसाइकिल, बंगलों, सूट पेंट आदि तरीके से देश सुसज्जित है फिर भी सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बंद कर दी गई है यह बड़ी विडंबना है।ज्ञापन में सहयोग करने वालों में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष श्री रविंद्र कश्यप, महेश चंद्र वाल्मीकि, कमलेश कुमार सागर,रनवीर सिंह पटेल, राजेंद्र सिंह कोहली ,ओमप्रकाश गंगवार,मिसरयार खान ,तेजपाल पटेल ,आनंद प्रकाश धानुक, सर्वेश मौर्य, प्रवेश सागर ,ज्ञान बाबू वाल्मीकि, राजा राम भारती, राजवीर गंगवार ,अशोक वाल्मीकि, अरविंद कुमार शर्मा, अजीत यादव ,छोटेलाल वाल्मीकि, राजवीर वाल्मीकि, हेतराम राजपूत, राकेश वाल्मीकि,हरनारायण राजपूत ,नरेश भारती ,जोगेंद्र सिंह, संतराम दिवाकर ,गजेंद्र सिंह, राजपाल वर्मा, किशन वाल्मीकि , विनोद कश्यप,संतोषी देवी, विमला वर्मा, शिवानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now