रंगदारी न देने पर दूधिये पर किया तमंचा की बट से हमला, अस्पताल में भर्ती

बरेली। दूध बेचने निकले युवक से शराब पीने के लिये मांगी जबरन रंगदारी विरोध करने पर तमंचे की बट से दूधिये की पिटाई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया युवक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
मामला थाना सुभाष नगर के इटाऊआ सुखदेवपुर निवासी प्रेमपाल यादव पुत्र हरि यादव ने जिला अस्पताल में जानकारी देकर बताया कि वो रोज़ की तरह अपने गांव से साईकिल से दूध बेचने शहर आता हैं। इस बीच बीते दो दिन पूर्व शान्ति बिहार निवासी दिनेश पुत्र ललतू ने रंगदारी न देने पर नाराज दबंग रंजिश मानने लगे, रंजिश के चलते दबंगों ने एक दूधिये को रास्ते में रोक कर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के गांव इटऊआ सुखदेवपुर निवासी हरि राय यादव के बेटे प्रेमपाल यादव को आज सुबह घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया जहां उसने बताया कि वह साईकिल पर दूध बेचने के लिए शहर आता है 2 दिन पहले शांति विहार सुभाष नगर निवासी दिनेश पुत्र ललतू ने उससे 1000 रुपए की शराब पीने के लिए रंगदारी मांगी थी जिसे देने से युवक ने इनकार किया तो विवाद हो गया जिससे रंजिश मान बैठे दिनेश ने आज सुबह अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे 84 घंटा मंदिर के पास रास्ते में घेर लिया और रंगदारी न देने पर तमंचे की बट , चाकू व लाठी डंडो से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया हमले के बाद सभी आरोपी फरार हो गए सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे उसके घर वालों ने घटना की शिकायत पुलिस से की और प्रेमपाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now