समाजवादी छात्र सभा ने अखिलेश यादव के पुतला दहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बरेली। समाजवादी छात्र सभा ने बरेली कलक्ट्रेट पर अपनी कई मांगो के लिए जोरदार प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को एक संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा । इस मौके पर समाजवादी छात्रसभा ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं  द्वारा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का  पुतला दहन किया जा रहा है ।उनकी मांग है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। वहीं सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने कहा कि  प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के साथ उत्पीड़न के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
प्रशासनिक तंत्र की अनदेखी और मनमानी के कारण छात्रों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। पुलिस प्रशासन की दमनकारी नीतियों के कारण छात्रों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है और प्रदेश का शिक्षा वातावरण अस्थिर हो रहा है।ज्ञापन देने वालों में मेराज अंसारी महानगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, दीपक यादव महानगर अध्यक्ष युवजनसभा, सचिन आनंद महानगर अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, गोरव यादव  जिला उपाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड बरेली, सुदेश यादव, संदीप मौर्य, रियाज हसन आदि मौजूद  रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now