आबकारी टीम ने पकड़ी 45 लाख कीमत की अवैध शराब

बरेली । फरीदपुर थाना क्षेत्र में आबकारी टीम ने टोल प्लाजा के पास से एक ट्रक से 45 लाख की कई कंपनियों की ब्रांडिड अवैध शराब को बरामद किया गया है। आबकारी टीम ने बताया कि रूटीन चेकिंग के दौरान आबकारी और जीएसटी की टीम ने 45 लाख की अवैध शराब को बरामद किया है।जिसमें कुल 750 पेटी शराब है।यह शराब दिल्ली से आसाम को जा रही थी। फरीदपुर टोल प्लाजा के पास चेकिंग टीम ने ट्रक को रोका तो ट्रक चालक देखकर फरार हो गया। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो ट्रक से खल की बोरी में छिपी 45 लाख कीमत की शराब बरामद हुई । वहीं ट्रक से एक आधार कार्ड भी बरामद हुआ । आबकारी टीम ने फरीदपुर थाने पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज होने वालों ट्रक चालक , शराब निर्माता , ट्रांसपोर्टर , परिचालक शामिल है। जिला आबकारी अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आबकारी टीम व राज्य कर सचल दल बरेली की संयुक्त टीम ने फरीदपुर टोल प्लाजा,बरेली पर चेकिंग के दौरान दिल्ली की ओर से आने वाले एक ट्रक वाहन संख्या MH 18 BA 7444 को रोका गया।
  तलाशी के दौरान ट्रक से खली की बोरियों के बीच से अवैध नकली विदेशी शराब ब्रांड नेवी क्लब ब्लू प्रीमियम ब्लेंडेड विस्की (फॉर सेल इन गोवा ओनली)की कुल 750 पेटी बरामद हुई,जिसमे 250 पेटी (180ml), 250 पेटी(375ml) और 250 पेटी(750ml)की बरामदगी हुई है।  ट्रक दिल्ली से असम जा रहा था। ट्रक मालिक, ट्रक चालक ,ट्रांसपोर्टर व संबंधित के विरुद्ध थाना फरीदपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया  है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now