नवाबगंज पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष , चलाया सदस्यता अभियान

बरेली । नवाबगंज में भाजपा संगठन पर्व – सदस्यता अभियान-2024 के अंतर्गत प्रदेश अध्य्क्ष भूपेंद्र सिंह ने “सामूहिक एकत्रीकरण सदस्यता अभियान” कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ प्रत्येक वर्ग के कल्याण और उत्थान हेतु समर्पित भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
उन्होंने सभी से आह्वान किया कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी परिवार का हिस्सा बनकर राष्ट्र उत्थान एवं जन कल्याण में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करें। भाजपा का सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शी सर्वव्यापी व सर्वाग्रही है। सरलता एवं सहजता के साथ सदस्यता करें। उत्तर प्रदेश में बरेली जिला भाजपा के लिए हमेशा उपयोगी रहा है।

 

इस अवसर पर ब्रज क्षेत्र के अध्य्क्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज क्षेत्र प्रभारी संतोष सिंह , जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा, जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह,विधायक डॉ एमपी आर्य, रविन्द्र सिंह राठौर, पूरन लाल लोधी, रामगोपाल मिश्रा, अंकित शुक्ला, अभय चौहान, राहुल साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now