अखिलेश यादव का पुतला फूंकने पर सपाइयों ने कार्रवाई की मांग

बरेली। समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड ने अखिलेश यादव का भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पुतला फूंकने में अपनी नाराजगी जताई है। इस बात को सपा के युवा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन करके डीएम बरेली को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को   सौंपा । इस मौके पर ज्ञापन देते हुए बताया गया कि  कुछ दिन पहले अकबरपुर पुल के नीचे भाजपा के लोगों द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री (उ०प्र०)  अखिलेश यादव  का पुतला फूंका। उनके खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की पुतला फूंकते समय पुलिसबल तमासबीन बनी रही।
अभी तक उन लोगों के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं हुई जिससे हम सभी कार्यकर्ता बहुत आहत हैं। उनकी मांग है  जल्द से जल्द इन उपद्रवी लोगों के खिलाफ कार्यवाही कराने का कष्ट करें ताकि जिले में अमन चैन व शान्ति व्यवस्था कायम रहे। अगर तीन दिन के अंदर कार्यवाही नही हुई तो हम लोग भी सरकार के खिलाफ पुतला फूकेंगे । समाजवादी यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष एजाज अहमद ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंककर माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे है। इसलिए उनकी मांग है कि अखिलेश यादव के पुतला फूंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो। ज्ञापन देने के दौरान सपा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now