निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

बरेली ।  निरंकारी सत्संग भवन शेरगढ़ रोड बहेड़ी  में एक विशाल निरंकारी रक्त दान शिविर आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन बहेड़ी नगर पालिका  अध्यक्षा श्रीमती रश्मि जैसवाल जी एवम   शाखा मुखी श्री गंगा राम मौर्य जी ने सामूहिक रूप से किया।रक्तदान शिविर में जिला चिकित्सालय बरेली से ब्लड बैंक की टीम पहुंची। डॉ अरुण कुमार सचान जी की नेतृत्व में ब्लड बैंक की टीम ने रक्त दान संपन्न कराया और रक्त एकत्रित किया ।  65 यूनिट रक्त इस शिविर में हुआ । राष्ट्रीय सहारा के वरिष्ठ पत्रकार रोशन लाल अरोड़ा ने भी रक्तदान किया अजय जायसवाल बॉबी। नगर पालिका  अध्यक्ष  ने निरंकारी मिशन की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा की सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने रक्तदान शिविर की शुरुआत करके संसार के ऊपर एक बहुत बड़ा परोपकार किया है।जो निरंकारी अनुयाई बखूबी इस कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं।इस अवसर पर विशाल निरंकारी सत्संग का भी आयोजन किया गया जिसमें सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन पवित्र आशीर्वाद किच्छा से पधारे वेद विक्रम शर्मा जी ने मुख्य मंच से प्रदान किया। हे मानव  तू अपना सुधार कर, परउपदेशक बनकर संसार में विवाद खड़ा न कर । और जीवन जीने की कला सीख ले। अपने किरदार से प्रेमऔर शांति का संदेश दिया कर। उन्होंने बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के उसे कथन को भी दोहराया जिसमें लिखा था “रक्त नालियों में नहीं नदियों में बहाना चाहिए”आज निरंकारी मिशन विश्व का सर्वाधिक रक्तदान करने वाली संस्था है। निरंकारी मिशन मनुष्य को ईश्वर की जानकारी कर के जीवन जीने की कला सिखाता है जो किसी भी भाषा प्रांत क्षेत्रवाद सबसे ऊपर उठकर के मानवता की लिए कार्य करता है।
इस अवसर पर महात्माओं के लिए सुंदर जलपान एवं लंगर की व्यवस्था की गई ।इस अवसर पर श्री हेमराज शर्मा क्षेत्रीय संचालक, एवं संचालक मंगल सिंह जी, गंगाराम मौर्य जी, कन्हैयालाल गंगवार शंकर लाल राजेंद्र जी, अनिल कुमार सक्सेना ,सुरेन्द्र करनवाल,हनी सिंह देओल, देवी शरण वर्मा, बबिता, सुमन कर्नवाल रानी मौर्य, रानी देवी आदि मौजूद रहे ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now