फतेहगंज पूर्वी पुलिस मुठभेड़ में तीन गौतस्कर गिरफ्तार , घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल

पुलिस मुठभेड़ में तीन गौतस्कर गिरफ्तार , घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल
बरेली । फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गौतस्कर फरीदपुर के द्वारकाकेस चीनी मिल के पास खंजनपुर गांव के गन्ने के खेत मे गौकसी की फिराक में थे । इसी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने तीनों को समर्पण करने को कहा लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी , जब पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा में फायरिंग की तो दो  गौतस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए जबकि एक अन्य गौतस्कर भी पुलिस ने दबोच लिया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया, तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां तीनों का इलाज किया जा रहा है।
 फतेहगंज पूर्वी पुलिस के मुताबिक आरोपी आरिफ , आलम , निवासी फरीदपुर ,  अशफाक प निवासी स्वालेनगर थाना किला को  पुलिस ने  मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान आरिफ, आलम के  घुटने में गोली लगने से घायल हुए है। आरोपियों  के कब्जे से 2 तमंचे ,4 कारतूस , गौकशी करने के उपकरण व एक अदद आटो बरामद हुआ है।
सीओ फरीदपुर ने बताया कि 21 सितंबर  की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर थाना फतेहगंज पूर्वी  पुलिस बल द्वारा द्वारिकेश चीनी मिल के3 पास गांव खंजनपुर के गन्ने के खेत में गौवंशीय पशुओ का वध करने का प्रयास करने वाले आरोपियों  को मौके पर पहुंचकर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया तो आरोपियों ने  पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किये गये। जिसमें हे०का० मो० इजहार के गोली लगी। जब  पुलिस ने  आत्मरक्षा में फायरिंग कर आरिफ , आलम, अशफाक  को मौके से  पकड लिया गया, जिनके कब्जे से दो  तमंचे , 2 कारतूस , गौकशी करने के उपकरण व 01  आटो नं0 UP 25 FT 7691 बरामद हुआ। पकड़े अभियुक्तों में आरिफ और आलम पर जिले में कई कई मुकदमें दर्ज है। असफाक का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला हैं।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now