डीएम और एसएसपी ने तहसील दिवस में सुनी शिकायतें समाधान दिवस में आई 102 शिकायतें, 15 निस्तारण

बहेड़ी। माह के तीसरे शनिवार को डीएम रविंद्र कुमार की अगुवाई में हुए समाधान दिवस में तमाम विभागों से संबंधित कुल 102 शिकायतें दर्ज कराई गई जिनमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। विजेंद्र सिंह पुत्र लाखन सिंह, निवासी करमपुर का कहना है  स्वास्थ्य समूदायक केंद्र पर खून की जांच करने वाले डॉक्टर सुबह दस बजे के बाद आते हैं और 12 बजे चले जाते हैं जिस से मरीजों को बहुत परेशानी होती है इसकी शिकायत एम ओ आई सी,से भी कर चुके हैं ,डीएम ने कहा आईजीआरएस का जल्द निस्तारण किया जाए और पराली को लेकर सख्त चेतावनी दी उन्होंने कहा जिन लोगों को पराली की जानकारी है उसके बाद भी अगर पराली जलाते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए।
 शिकायतें सुनने के साथ ही डीएम ने अधिकारियों से विभिन्न तरह की जानकारी भी ली। नगर और गांवों में  सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए और कर्मचारियों को गांवों का भ्रमण करते रहने के निर्देश दिए। आने वाले त्योहारों पर लोगों को असुविधा से बचाने को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की ताकीद की। बीमारियों से बचाव के लिए गांवों में बेहतर सफाई के साथ ही एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराने के आदेश दिए। डीएम ने तहसील के सभी खंड विकास अधिकारियों से बीते साल मलेरिया से प्रभावित रहे गांवों के नाम जाने । इसके अलावा राशन बितरण से लेकर बिजली पानी को लेकर भी जानकारी की। समाधान दिवस में डीएम रावेंद्र कुमार , एस एस पी अनुराग आर्य , ,, सहित तमाम अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now