किसान एकता संघ ने भारी वर्षा और कटान से नुकसान होने पर मुआवजे की मांग

बरेली। किसान एकता संघ ने  उत्तराखंड के बैराज से पानी छोड़ने और भारी बारिश के चलते किसानों को भारी नुकसान होने पर सरकार से मुआवजा देने की सरकार से मांग की है। इस संबंध में किसानों ने सीएम योगी को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा है। इस मौके पर   किसान नेताओं ने उपजिलाधिकारी को बताया कि बरेली जिले के किसानों की फसलों एवं गांवों में अधिक वर्षा एवं पहाड़ों से छोड़े गए अधिक पानी के कारण गांवों में भारी नुकसान हुआ है। कच्चे मकान ढह गए हैं। मवेशियों की भी हानि हुई है। साथ ही  किसानों की  पूरी फैसले बर्बाद हो चुकी है। किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रवि नागर ने बताया कि आज
किसान एकता संघ के  प्रतिनिधिमंडल ने तमाम किसानों के साथ एसडीएम सदर को मुख्यमंत्री योगी को अपनी मांगो के समर्थन में ज्ञापन दिया है। उन्होंने कहा कि उनका संगठन ज्ञापन के माध्यम यह मांग करता है की शीघ्र से शीघ्र ऐसे गांव का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाया जाए। जिससे किसानों के हुए नुकसान की भरपाई की जा सके।अन्यथा किसान एकता संघ मजबूरन आंदोलन के रास्ते पर जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now