मामूली कहासुनी में भांजे ने मामा की गोली मारकर की हत्या

बरेली ।  मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सिल्लापुर में शुक्रवार देररात एक भांजे ने अपने मामा को मामूली कहासुनी में गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। बताया यह भी जाता है कि परिजनों ने घटना को छिपाने की कोशिश की लेकिन वह किन्ही कारणों से सफल नहीं हो सके इसके बाद उन्होंने मीरगंज पुलिस को घटना की शनिवार की सुबह सूचना दी। मृतक रनवीर के पिता  ने अनुराग उर्फ छोटू के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के मुताबिक उनकी बेटी का बेटा मीरगंज की टीचर कॉलोनी से अपनी मोटर साइकिल से रात को  आया था। रात को उनका बेटा रनवीर और उसकी नानी राममूर्ति और अपने मामा की पत्नी रोशनी से बात कर रहा था अचानक अनुराग ने अवैध तमंचा निकालकर रनवीर को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। परिजन रनवीर को गंभीर हालत में लेकर मीरगंज सीएचसी में लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया । वहीं मृतक के पिता शेर सिंह ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी का बेटा अनुराग उनके घर टीचरर्स कॉलोनी से आया था रात में घर के सभी लोग आपस मे बात कर रहे थे । इसी दौरान अनुराग ने उनके बेटे रनवीर को अवैध तमंचे से गोली मार दी , जिसकी मीरगंज सीएचसी में मौत हो गई । मृतक के पिता शेर सिंह ने अपने धवेते अनुराग के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव पहुंचकर परिवार के लोगों से पूछताछ की है। पुलिस ने मीडिया को बताया कि जल्द हत्यारोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ की जाएगी।
मीरगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि आपसी विवाद में हत्या हुई है। परिवार ले लोग कुछ ज्यादा बता नहीं रहे है। भांजे ने मामा की गोली मारकर हत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now