डीआरएम रेखा यादव ने बाइक रैली में भागीदारी , बरेली से काठगोदाम तक चलाई बुलेट

बरेली । बरेली में एनईआर इज्जतनगर मंडल में आज स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बाइक रैली  का आयोजन का आयोजन किया । इस मौके बरेली के इज्जतनगर स्थित रेलवे के ग्राउंड से स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत जनजागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें बरेली से लेकर काठगोदाम तक अधिकारियों द्वारा बाइक रैली निकाली गई। जिसमें डीआरएम रेखा यादव ने खुद बुलेट  लेकर रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ उत्तराखंड के काठगोदाम के लिए निकली , इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे । हालांकि कर्मचारी ने अपने डीआरएम को पहली बार ही बुलेट पर सवार होते हुए देखा है। लेकिन डीआरएम रेखा यादव एक सधे हुए राइडर की दिखाई दी , उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर हेलमेट को भी लगाया था। कर्मचारी के चहेरे पर  अपने अधिकारी के साथ पाने की अलग से खुशी दिखाई दे रही है। इस मौके पर सभी लोगों को अपने घर दफ्तर या अन्य सार्वजिनक जगहों पर स्वच्छता की शपथ भी दिलाई  गई।
डीआरएम रेखा यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एनइआर इज्जतनगर मंडल द्वारा स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज बरेली से काठगोदाम  तक रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा बाइक रैली निकाली गई इस रैली का उद्देश्य जन जन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना है ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now