ड्राइवर को नींद की झपकी आने पर पर ट्राले में घुसी पिकअप, कई घायल

शीशगढ़।ड्राइवर को नींद की झपकी आने पर अनियंत्रित होकर पिक अप जाफरपुर गाँव के निकट सड़क किनारे खड़े ट्राले में घुस गईं।जिससे पिक अप में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।दुर्घटना के बाद ड्राइबर पिक अप मौके पर छोडकर फरार हो गया।घायलों को ग्रामीणो की मदद से इलाज को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।शुक्रवार देर रात दुनका में बारात से दावत खाकर अपने घर शीशगढ़ लौट रहे पिक अप सवार लोग।शुक्रवार रात्रि लगभग 11बजे कस्बे के लोग थाना शाही के दुनका से बारात में खाना खाकर अपने घर लौट रहे थे।धनेटा शीशगढ़ रोड पर जाफरपुर गाँव के पास ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आने पर पिक अप सड़क किनारे खड़े ट्राले में घुस गईं।दुर्घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।पिक अप सवार लोगों में चीख पुकार मच गईं।दुर्घटना में खुशनुमा 28वर्ष,रिजवाना 40वर्ष,गुलनाज़ 18वर्ष,रवीना 17बर्ष,मीकाईल 55वर्ष गंभीर रूप से तथा 5अज्ञात लोग मामूली रूप से घायल हो गए।सभी घायलों को ग्रामीणो ने इलाज को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now