संपत्ति पर कब्जा हटाने की मांग को लेकर मां -बेटी कलेक्ट्रेट गेट पर बैठी धरने पर

बरेली । कलक्ट्रेट गेट पर मां बेटी अवैध संपति को दबंगों से कब्जा मुक्त कराने की मांग के लिए धरने पर बैठ गई ।  मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।  कलेक्ट्रेट गेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने दोनों मां बेटी को न्याय दिलाने की बात कहकर उठाने की कोशिश की पर मां बेटी अपनी बात पर अड़ी हुई थी । बात पर कुछ लोगों के पहुंचने पर मां बेटी तहसीलदार से मिलने चली गई। जानकारी के मुताबिक इस घटना से पहले मां बेटी को डीएम दफ्तर में मौजूद एसडीएम से मुलाकात करके अपनी समस्या को बताया था पर दोनों महिला तुरंत अपनी संपत्ति पर अवैध कब्जा और अवैध निर्माण हटाने के लिए अड़ी हुई थी बाद में दोनों महिलाएं डीएम दफ्तर से बाहर आकर कलेक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठ गई।
महिला शशि सेठी एवं उनकी बेटी शिल्पी सेठी ने बताया कि कुछ दबंग भू माफिया ने टेंडर एवं उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के कर्मचारियों ने  उनकी संपत्ति पर बने गोदाम को को फर्जी तरीके से किसी मोटर्स कंपनी के साथ अन्य दो व्यक्तियों को फर्जी तरीके से दे दिया है।यह लोग उनकी संपत्ति में तोड़फोड़ करके निर्माण कर रहे है। यह प्रॉपर्टी उनकी दादलाही है । वह चाहती है कि उनकी संपत्ति को इन लोगों से कब्जा मुक्त कराया जाए। वह वर्तमान में बदायूं में अपने परिवार के साथ रहने लगी है इस वजह से मामले की जानकारी नहीं हो सकी । आज उन्होंने पूरे मामले की शिकायत डीएम दफ्तर में भी है। वही बारादरी पुलिस उनकी बात को सुनने को तैयार नहीं है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now