शराबी पति ने महिला को पीटकर घर से निकाला,दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

शीशगढ़।मायके से एक लाख रुपए और बाइक न लाने पर शराबी पति ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया।शिकायत पर पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज़ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।कस्बे के मोहल्ला बड़ी बखरी निवासी रोहिन पुत्री अथहर अली ने पुलिस को वताया कि उसका निकाह 6 वर्ष पूर्व कस्बा व थाना मीरगंज के मोहल्ला बावन नगर निवासी मेंहदी हसन पुत्र मुन्ने के साथ मुस्लिम रीति रिवाज़ के साथ हुआ था।पति शराबी है।जिसने दहेज़ का सारा सामान बेच दिया।मै मजदूरी कर गुजारा करती हूँ।उस पर भी पति मायके से दहेज में एक लाख रुपए और मोटर साइकिल की माँग कर घरेलू हिंसा कर मारता पीटता है।6दिन पूर्व पति ने पीटकर घर से निकाल दिया।शिकायत पर पुलिस ने पति मेंहदी हसन,जेठ नूर इस्लाम और सास शरीफन के खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now