दहेज लोभी ससुरालियो ने महिला को पीटकर घर से निकाला

 

शीशगढ़।दहेज लोभी ससुरालियो ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया।शिकायत पर पुलिस ने पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

जनपद रामपुर थाना केमरी के गाँव उदय पुर पट्टी निवासी राजेंदरी देवी पुत्री डोरीलाल ने पुलिस को वताया कि उसकी शादी 5 वर्ष पूर्व थाना शीशगढ़ के खेड़ा सराय निवासी वीरेंद्र पाल पुत्र मंगल सेन के साथ हिन्दू रीति रिवाज़ के साथ हुई थी।एक साल तक ससुराल में सब कुछ ठीक रहा।एक साल बाद दहेज की माँग कर पति वीरेंद्र पाल सास पार्वती के कहने पर प्रताड़ित कर मारपीट करने लगे। पिता की गरीवी का बास्ता देने पर भी दहेज़ के लोभी प्रताड़ित करने और मारपीट करते रहे।ज़ब बरदास्त से वाहर हो गया तो गत 15सितंबर को फोन कर पीड़िता ने व्यथा अपने पिता को सुनाई।पिता ससुरालियो को समझाने बेटी की ससुराल पहुँचे तो उपरोक्त लोग झगड़ा करने लगे।पीड़िता का 4साल का एक बेटा है।शिकायत पर पुलिस ने पति वीरेंद्र पाल और सास पार्वती के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now