देवेंद्र गंगवार बने मिस्टर  इंडिया एव रश्मि चावड़ा को  मिला मिस इंडिया का ख़िताब

बरेली। इंडियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के बैनर तले राष्ट्रीय स्तर की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता  का आयोजन  काशीपुर में किया गया जिसमे शहर के देवेन्द्र गंगवार मि इंडिया एव रश्मि चावडा ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। आईबीएफए के प्रदेश अध्यक्ष नदीम खान ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में पूरे भारत से लगभग 250 खिलाडियों ने भाग लिया। निर्णायक राउंड में बरेली शहर के देवेन्द्र गंगवार को मि इंडिया का खिताब के तौर पर बुलेट बाइक से नवाजा गया वहीं वूमेन कैटरगरी में शहर की रश्मि चावडा को मिस इंडिया का खिताब के साथ 11000₹ नगद पुरस्कार से नवाजा गया ।
बरेली शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए आईबीएफए के राष्ट्रीय  अध्यक्ष  विष्णु चौहान,मो कमर, अशोक चौधरी, मनमोहन सिंह तनेजा, आलम सिद्दीकी, मोइन उद्दीन, मो आरिफ पिंटू, मुश्ताक अली,सुमित बालाजी, फौजी चरन सिंह यादव, हाजी परवेज,अरहान अहमद, जोगिंद्र सिंह आदि ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now