25 हजार का इनामी विजय शर्मा गिरफ्तार , डी फार्मा के छात्रों को फर्जी डिग्री देकर करोड़ो की थी कमाई

बरेली। खुसरो कॉलेज के प्रबंधक शेर अली और उसके बेटे फिरोज अली की गिरफ्तारी के बाद आज पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में सीबीगंज  थाना क्षेत्र से  25 हजार के इनामी विजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।  विजय शर्मा ने शेर अली जाफरी के साथ मिलकर 378 डी फार्मा के छात्रों को फर्जी मार्कसीट देने के साथ करीब 4 करोड़ की अवैध उगाही की थी। पुलिस की पूछताछ में विजय शर्मा ने बताया कि उसने बुलंदशहर के खुर्जा निवासी से बी फार्मा , डी फार्मा की मान्यता दिलाने का काम सीखा था । बाद में उसने अपनी  भी फर्जी डिग्री बनाकर खुद को डॉक्टर के रूप में मान्यता दिला थी।
एसएसपी ने आरिपियों की गिरफ्तारी के एसआईटी का किया था गठन
एसएसपी अनुराग आर्या के आदेश पर बनी एसआईटी की टीम विजय शर्मा की गिरफ्तारी के लिए यूपी उत्तराखंड सहित दिल्ली में लगातार तलाश कर रही थी । इसी बीच विजय शर्मा की गिरफ्तारी सीबीगंज थाना  क्षेत्र के झुमका चौराहे से एक मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी कर ली।एसएसपी बरेली ने  खुसरों कॉलेज के प्रकरण में विजयशर्मा की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।  वहीं इस केस के अन्य आरोपी शेर अली जाफरी और उनके बेटे फिरोज अली को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
एसपी सिटी ने किया केस का खुलासा
एसपी मानुष पारिक ने बताया कि इनदिनों  खुसरों प्रकरण चल रहा है। इस मामले में कॉलेज के प्रबंधक और उसके बेटे की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। इसी कड़ी में घटना का मुख्य आरोपी और फर्जी डॉक्टर विजय शर्मा को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now