जंगली जानवर की तलाश में वन विभाग की टीम ने की काम्बिंग 

भोजीपुरा। गांव लक्षमियांपुर में युवक पर हमला कर घायल करने वाले वन्यजीव को तलाशने के लिए वन विभाग की टीम लक्षमियांपुर पहुंची।टीम ने जंगल में काम्बिंग की लेकिन वन्यजीव नहीं मिला।टीम सियार होने की बात कह रही है। भोजीपुरा इलाके के गांव लक्षमियांपुर में रविवार की रात नौ बजे नहर की पुलिया पर बैठे मोबाइल देख रहे लक्षमियांपुर निवासी चिरंजीव सरकार के पैर में हमलाकर दिया। चिरंजीव ने शोर मचाया तभी वन्यजीव गन्ने के खेत में भाग गया था। परिजनों ने घायल चिरंजीव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोजीपुरा में डाक्टरों को दिखाया। सीएचसी पर डाक्टरों इंजेक्शन लगाने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। समाचार पत्रों में खबर छापने के बाद वन विभाग से वन दरोगा नासिर खान टीम को लेकर गांव लक्षमियांपुर में पहुंचे। वन्यजीव को तलाशने के लिए जंगल में काम्बिंग की। लेकिन वन्यजीव वन विभाग की टीम के हाथ नहीं लग सका।वन दरोगा नासिर खान ने बताया कि रात में और जंगल में काम्बिंग करेंगे। उन्होंने गांव वालों से कहा भेड़िया इस जंगल नहीं पाया जाता है। फिलहाल एहतियात बरतने के ग्रामीणों को निर्देश दिए। अख्तर खां व पूर्व  प्रधान जमील अहमद अंसारी ने बताया कि गांव की मस्जिद से ऐलान करा दिया बच्चे में जंगल जाने पर एहतियात बरतें।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now