देवेंद्र चौधरी ने नवाबगंज में चलाया भाजपा का सदस्यता अभियान

बरेली । पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व बरेली जिले के प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने सदस्य्ता अभियान के तहत नवाबगंज विधानसभा के सुंदरी मंडल के बूथ न0. 350,322,323,345 और भदपुरा मंडल के बूथ न0. 245, 246, 298, 299 पर जाकर 8800002024 पर मिस कॉल करा कर भाजपा की सदस्यता दिलाई व उनका सदस्य्ता कार्ड बनाया। इस महासंपर्क सदस्य्ता अभियान को गति देने के लिए उन्होंने घर घर संपर्क कर अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ प्रत्येक वर्ग के कल्याण और उत्थान हेतु भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी।
 जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब, असहाय व हर तबके का विकास करती है। प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में जन सेवा की भावना के साथ देश व प्रदेश की सरंकार  कार्य कर रही हैं। उन्होंने आह्वाहन किया कि सुशासन, समृद्ध व सशक्त भारत के उत्थान के लिए भाजपा का सदस्य बनें। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन को मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। विश्व के सबसे बडे राजनीतिक दल का हिस्सा बनकर राष्ट्र उत्थान एव जनकल्याण मे अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करें।इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख रवि गंगवार, मेघनाथ सिंह कठेरिया, अंकित शुक्ला, मंडल अध्य्क्ष राजीव गंगवार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now