वाहनों में से ईधन चोरी करने वाला चार शातिर चोर गिरफ्तार, एक को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

बरेली । इज्जतनगर पुलिस ने  हाइवे  किनारे खड़े ट्रकों से डीजल व लदे सामान की चोरी एवं लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने के साथ अन्य उसके तीन साथी  बदमाशों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इज्जतनगर पुलिस  ने  बताया कि ट्रकों की ईंधन टैंक से डीजल चोरी करने वाले गैंग के एक बदमाश शिवम निवासी हाफिजगंज  थाना को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था के  दौरान गिरफ्तार किया है। साथी शिवम के साथी  गौरव गंगवार , मनोज पटेल , केशव पटेल को देर रात्रि धीमरी कलापुर नहर के पास से  गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास घटना में प्रयुक्त एक कार मारूति स्विफ्ट डिजायर एवं मोटर साइकिल , 100 लीटर  डीजल व अन्य उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया हैं । घटना में शामिल अन्य बदमाश प्रेम पटेल एवं अजय अन्धेरे और भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर भाग गये । पुलिस ने  घायल बदमाश  शिवम को उपचार के लिए  जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इज्जत नगर पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि  गिरफ्तार  बदमाशों  के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं । बदमाश  शिवम पर थाना हाफिजगंज पर पंजीकृत कई मुकदमों में भी पहले से वांछित चल रहा हैं । हालांकि इज्जतनगर पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह सभी अलग-अलग स्थान के रहने वाले है । वर्तमान में वह बारादरी क्षेत्र में किराये के मकान पर रहते है। मकान पर ही डीजल चोरी व लूट की घटना की योजना बनाते थे, बाद में रात को अपने साथी की स्विफ्ट डिजायर कार और   मोटर साईकिल से रोड पर नगर क्षेत्र में निकलकर रोड के किनारे खड़े चार पहिया वाहनों से लॉक तोड़कर डीजल चोरी करते थे ।  इस दौरान कोई प्रतिरोध करता था तो उसे फायर करके डराते थे । पूछताछ में बदमाशों ने मोबाइल लूट और चोरी की कई घटनाओं को करना स्वीकारा हैं। वहीं पुलिस ने बताया कि  यह गैंग पूरे शहर क्षेत्र से लेकर हाईवे क्षेत्र तक सक्रिय था और  समय-समय पर लगातार तरह तरह घटनाओं को अंजाम दिया करता था। पुलिस ने बताया कि गिरोह के दो फरार बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now