त्योहार को त्योहार की तरह मनाएं,अराजकता से नहीं

शीशगढ़। नगर में जुलूसे मोहम्मदी को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को इंस्पेक्टर शीशगढ़ राधेश्याम ने रविवार को थाना परिसर में कस्वे की सभी अंजुमनों के सदस्यों के साथ मीटिंग का आयोजन किया। जिसमें इंस्पेक्टर ने साफ चेताया कि सभी लोग त्योहार को त्योहार की तरह ही मनाएं,अराजकता से नहीं। जुलूसे मोहम्मदी परम्परागत तरीका से ही निकालें। कोई नई परम्परा नहीं डालने दी जाएगी। नई परम्परा डालने बालों को किसी भी कीमत बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही साफ चेताया कि अफवाहों का शिकार न हों, जुलूसे मोहम्मदी को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। खुरापात करने बाले को किसी भी कीमत बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि जुलूस के समय इमरजेंसी वाहन (एम्बुलेंस)का रास्ता न रोकें,उसे निकलने दें। क्योंकि उस वाहन में आपके परिवार का भी कोई सदस्य हो सकता है। इस अवसर पर कस्वे के सभी अंजुमनों के दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now