मंडल लियाफी की रोटरी क्लब में हुई बैठक , बरेली के नन्हेंलाल  गंगवार को मिली नई जिम्मेदारी

बरेली। रोटरी क्लब में शनिवार को  मंडल लियाफी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई ,  बैठक की अध्यक्षता केवल साहब ने की। बैठक में मंडल के अध्यक्ष कोषाध्यक्ष तथा संगठन मंत्री ने भी भाग लिया । बैठक में बड़ी संख्या में लियाफी के डिवीजन के पदाधिकारी ने भाग लिया।  बैठक में क्षेत्रीय पदाधिकारी ने भी भाग लिया।  इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष  डॉक्टर जयवीर सिंह सहित मंडल के मंडल के लगभग अधिकतर शाखों ने भाग लिया जिसमें संडीला हरदोई तथा इज्जत नगर शाखा का महत्वपूर्ण योगदान अधिक रहा , इसमें मंडल अध्यक्ष  नन्हेंलाल गंगवार ,मंडल महासचिव सुखलाल ,मंडल कोषाध्यक्ष श्याम कुमार गुप्ता संडीला को चुना गया।  बैठक में एजेंट मंडल संरक्षक वी के अबल ,श्री खंडेलवाल ,आरके यादव सुरेंद्र गुप्ता संजीव सागर सरिता अरोड़ा, मुबारक हुसैन शाखा अध्यक्ष इज्जत नगर, सत्येंद्र माथुर ,संजय ,शरीफ अहमद ,नरोत्तम दास ,सुरेश गंगवार छत्रपाल मौर्य, ज्ञान प्रकाश मिश्रा सहित  शहर के तमाम एजेंटों ने कार्यक्रम में भागीदारी की।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now