खुसरों प्रकरण का मुख्य आरोपी पर पुलिस ने रखा 25 हजार का इनाम

बरेली। खुसरों कॉलेज में छात्रों से करोड़ो की ठगी का  आरोपी विजय शर्मा पर एसएसपी अनुराग आर्या ने 25 हजार रुपए इनाम रखा है। सपा नेता विजय शर्मा ने खुसरों कॉलेज के प्रबंधक शेर अली जाफरी के साथ मिलकर  कई सेशन  के 378 डी फार्मा के छात्रों को फोटो शॉप से डिग्री तैयार करके 3.65 करोड़ रुपये की ठगी  की थी। विजय शर्मा ने सपा के नेता के रूप में  कैंट विधानसभा से  चुनाव लड़ने का प्रचार भी किया था। विजय शर्मा ने समाज मे अपनी पकड़ बनाने के लिए श्री जावेश्वरी चेरिटेबल नाम से अस्पताल भी चलाया था जिसमें उसने डॉक्टर के तौर पर काम किया था । जानकार यह भी बताते है  कि उसने कहीं से कोई डॉक्टरी की डिग्री नहीं ली पर फर्जी डॉक्यूमेंट से खुद को डॉक्टर घोषित कर लिया था। एसएसपी के आदेश पर बनी एसआईटी की टीम विजय शर्मा की गिरफ्तारी के लिए यूपी उत्तराखंड सहित दिल्ली में लगातार तलाश कर रही है। एसपी  ग्रामीण मानुष पारिक ने बताया कि खुसरों कॉलेज के प्रकरण में विजयशर्मा की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी बरेली ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। जल्द उसे गिरफ्तार मिया गया है। वहीं इस केस के अन्य आरोपी शेर अली जाफरी और उनके बेटे फिरोज अली को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now