बहेड़ी में एंकर के नाम से नकली प्रोडक्ट बेचने वाला दुकान गिरफ्तार

बरेली ।  पेनासोनिक लाइफ सॉल्यूशन इंडिया के मैनेजर की शिकायत पर बहेड़ी पुलिस ने एंकर कंपनी के नकली प्रोडक्ट बेचने की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट की धाराओं में मुकदमा दर्जकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। कंपनी के मैनेजर सुनील कुमार के मुताबिक उन्हें अपनी कंपनी के नकली इलेक्ट्रिक उत्पाद बेचने की शिकायत मिली थी जिसके बाद वह बहेड़ी पहुंचे थे । उन्होंने बहेड़ी पुलिस को पूरा मामला बताने के साथ बहेड़ी पुलिसकर्मियों की एक टीम ले जाकर सुपर इलेक्ट्रिकल की दुकान पर छापा मारी की जहां बड़ी तादात में कंपनी का नकली माल बरामद हुआ। जब दुकानदार से माल का बिल देखने को मांगा गया तो वह भी उसे उपलब्ध नहीं करा पाया इसके बाद यह तय हो गया कि वह अपनी दुकान से नकली उत्पाद बेंच रहा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दुकानदार कोअपनी हिरासत में ले लिया। बहेड़ी पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी दुकानदार पर अपनी नकली उत्पाद बेचने के क्रम में कॉपीराइट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी।मैनेजर सुनील कुमार के मुताबिक वह पेनासोनिक कंपनी के अधिकृत मैनेजर है। उन्हें बहेड़ी की सुपर इलेक्ट्रिकल शॉप पर नकली सामान उनके कंपनी के नाम से बेचने की सूचना मिल रही थी। इससे कंपनी को काफी नुकसान हो रहा था। सरकार को भी टैक्स के रूप में मिलने वाला राजस्व पर नहीं मिल पा रहा था। दुकान के पास एंकर कंपनी के नकली मॉड्यूल ,प्लेट ,टॉप प्लग , शौकिट ,आदि सामान बरामद हुआ है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now