तेज हवा और मूसलाधार बारिश  ने उड़ाया बिजली का फ्यूज,16घण्टे से 160गाँवो की बिजली गुल

शीशगढ़। बुधवार रात में शुरू हुई तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश की बजह से फाल्ट में आई हाईटेंसन लाइन की वजह से कस्बा शीशगढ़ सहित 160गाँवो की विजली आपूर्ति
एक बजे  तक ठप हो गईं। गुरुवार शाम 5 बजे खबर लिखे जाने तक बिजली आपूर्ती चालू नहीं हो पाई।वहीं बिजली विभाग के जेई ने ब ताया कि तेज हवा और बारिश की वजह से फाल्ट में आई विजली लाइनों की बजह से उपकेंन्द्र ठप हो गया।कर्मचारी लगे हुए हैं।जल्द ही विधुत आपूर्ति सुचारु रूप से चालू होने की उम्मीद है।
बता दे कि 33केवी जाफरपुर विधुत उपकेंद्र से कस्बा शीशगढ़ सहित 160गाँवो को विजली की आपूर्ति होती  है।बुधवार रात में तेज हवा के साथ शुरू हुई मूसला धार बारिश में हाईटेंशन लाइनो में फाल्ट की बजह से उपकेंद्र ठप हो गया।रात से ही विजली कर्मचारी फाल्ट देखने में लगे रहे। फिर भी बुधवार रात एक बजे से गुरुवार शाम 5बजे तक कर्मचारी लाइनों के फाल्ट ठीक नहीं कर पाए।
जेई राम देव वर्मा ने बताया कि हाई टेंसन लाइने फाल्ट में आने से उपकेंद्र की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है।कर्मचारी लगे हुए हैं।उम्मीद है कि जल्द फाल्ट ठीक होने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से चालू हो जाएगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now