युवक की गला काटकर हत्या, रेलवे लाइन के किनारे बाग में फेंका शव

मीरगंज। कस्बे में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई है। युवक के शरीर पर चाकुओं के कई घाव हैं और गला काटा गया है।पुलिस जांच में जुटी हुई है। फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा।
मृतक के पिता रामबाबू के अनुसार उनका बेटा शिवम दिवाकर (22) बुधवार की शाम अपनी भांजी को गोद में खिला रहा था।तभी करीब 5 बजे घर से बाहर चला गया।फिर सिरौली चौराहे पर पहुंचा।शिवम की मां ने उसे फोन किया और बुलाया कि घर आ जा।तब शिवम बोला कि आप दूध निकालो मैं आ रहा हु।मृतक शिवम के पिता का दूध का कार्य है।दूध को घरेलू डेयरी है।शिवम जब घर नहीं आया तो इसके पिता ने बुधवार को ही शिवम दिवाकर को सब जगह तलाश किया। गुरुवार की सुबह फिर तलाश शुरू कर दी।तो सिंधौली चौराहे पर एक दुकानदार ने बताया कि एक लड़के का शव रेलवे किनारे बाग में पड़ा मिला है।जाकर देखा तो शव शिवम दिवाकर का था।इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शिवम का शव घर से करीब 500 मीटर दूर रेलवे लाइन के किनारे बाग में मिला। युवक के शरीर पर चाकुओं से गोदने के कई गहरे घाव थे और गला भी काटा गया था। सूचना पाकर एसपी साउथ मानुष परिक, सीओ मीरगंज गौरव सिंह, प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे।कुछ ही देर में फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर आ गई।प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर ने बताया कि युवक की हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और उसके दोस्तों आदि से जानकारी जुटाई जा रही है।दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।पुलिस ने फाॅरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मृतक के शव के पास घटना स्थल पर तीन बियर की बोतले,एक अंग्रेजी का फट्टे वाला पाउच, और पानी की बोतले पड़ी मिली थी।इसके साथ ही शव के पास पेड़ पर प्लास्टिक की सफेद रंग की रस्सी बंधी हुई थी।ऐसा लग रहा था कि मानों हत्यारों ने पहले युवक को पेड़ से बांधकर लटकाना चाहा हो जिससे हत्या को आत्महत्या दिखाया जा सके।बारिश होने की वजह से घटना पर संघर्ष के निशान नहीं मिले।शव देखकर ऐसा लग रहा था कि उसकी कल रात हत्या की गई हो।मृतक के पिता रामबाबू ने बताया कि शिवम के फोन पर रात भर घंटी जाती रही बाद में फिर बंद हो गया।लेकिन मृतक के शव के पास कोई मोबाइल पड़ा हुआ नही मिला।मृतक शिवम सुबह में भैंस का दूध डेयरी पर पहुंचाने का कार्य करते थे।मृतक के पिता ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नही थी।न ही किसी का लड़की का मामला था।पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।सिंधौली चौराहे के पास एसबीआई बैंक एवं अन्य जगह कैमरे तलाश किए हैं।जिसमे शिवम अकेला ही जाता हुआ दिखाई दे रहा है।शिवम को फोन करके सिंधौली चौराहे रेलवे फाटक के पास बुलाया गया है।मृतक की एक बहन थी। जिनकी शादी हो चुकी है।मृतक दो भाई थे।परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल है।मृतक के पिता ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।वह कह रहे हैं कि पहले पुलिस जांच पढ़ताल कर ले।पीएम हो जाए ।उसके बाद तहरीर देंगे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now