ANTF बताकर ग्रामीण को बुलाकर बनाया बंधक, पुलिस ने ऐसे बचाई ग्रामीण की जान

 

बरेली । सिरौली थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण को ANTF बनकर डराया और हड़काया इसके बाद मिलने के लिए बुलाया । इसके बाद मिलने पहुंचे ग्रामीण को बंधक बनाकर ऑनलाइन रुपये डलवाने के साथ 5 लाख रुपये की मांग कर डाली । परेशान होकर ग्रामीण के बेटे से परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा कर दिया। सिरौली पुलिस के मुताबिक थाना पुलिस एवं एसओजी व सर्विलांस टीम ने पीड़ित को 24 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर लिया ।

 

 

 

सीओ मीरगंज गौरव सिंह ने बताया रात्रि में अंकित सिंह पुत्र पुष्पेन्द्र सिंह निवासी ग्राम शिवपुरी थाना सिरौली ने थाने पर सूचना दी कि अज्ञात अभियुक्तों द्वारा वादी के पिता के मोबाइल नम्बर पर ANTF बताकर धोखे से बुलाकर अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर ,वादी के मोबाइल नम्बर पर फोन करके वादी से छल व अवैध वसूली कर 10,000/- रूपये आनलाइन डलवा लिए है साथ वादी से 5,00,000/- रूपये की रंगदारी की मांग की जा रही है। वादी की सूचना पर थाना सिरौली थाने पर अज्ञात के खिलाफ पंजीकृत किया गया।

 

घटना के संबंध में तत्काल कार्यवाही करते हुए बुधवार को प्रभारी निरीक्षक सिरौली द्वारा एसओजी व सर्विलांस टीम, बरेली के सहयोग से मुकदमा वादी से फोन पर रंगदारी मांगने वाले 3 अभियुक्त राजा उर्फ कुलदीप पुत्र गुलाव सिह निवासी वार्ड नम्बर 8 कस्बा व थाना फत्तेहगंज पश्चिमी, जतिन पुत्र स्व हेमन्त सिंह निवासी वार्ड नम्बर 6 भिटौरा कस्वा व थाना फत्तेहगंज पश्चिमी, शिवकुमार पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम सतुईया खास थाना फतेहगंज पश्चिमी को शाहबाद रोड पर ग्राम दस्तमपुर से आगे खाली पड़े ढाबे से समय करीब 10.00 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्त रामू उर्फ छोटू पुत्र हरिओम श्रीवास्तव निवासी वार्ड नम्बर 8 कस्बा व थाना फतेहगंज पश्चिमी मौके का फायदा उठाकर भाग गया। पीड़ित पुष्पेन्द्र पुत्र रोहताश सिंह निवासी ग्राम शिवपुरी थाना सिरौली जनपद बरेली उम्र करीब 49 वर्ष को सकुशल बरामद किया गया है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त राजा उर्फ कुलदीप से एक तमंचा 12 बोर व 02 कारतूस जिन्दा 12 बोर बरामद हुये हैं।अभियुक्तगण के कब्जे से एक कार टाटा टैगोर रंग सफेद जिस पर खेल मंत्रालय भारत सरकार लिखा है, एक पुलिस आईडी, एक वन प्लस मोबाइल फोन, एक सैमसंग मोबाइल फोन, एक वीवो मोबाइल फोन व एक छोटा नोकिया मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में रवि कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना सिरौली उप निरीक्षक विश्व प्रकाश , उनि नाहर सिंह , हैका सुरेन्द्र सिंह , कांस्टेबल रोहन कुमार, राहुल यादव मौजूद थे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now