मीरगंज में सड़क हादसे में एक की मौत ,कई घायल

बरेली । मीरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह 4 बजे एक निजी बस बस पेड़ से टकरा गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई और 10 से अधिक बस में बैठी सवारियां घायल हो गई। घटना होते ही बस में बैठे यात्रियों में कोहराम मच गया , यात्रियों की चीखपुकार मचने लगी । किसी तरह यात्रियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया साथ मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक एक बस गाजियाबाद से चलकर लखीमपुर जा रही थी इसी दौरान बस मीरगंज पहुंची थी तभी बस अचानक पेड़ से टकरा गई और हादसा हो गया। घटना होते ही बस में बैठी सवारियों में हड़कंप मचने के साथ चीखपुकार मच गई। घटना में करीब 10 से अधिक लोग घायल हो गए साथ ही लखीमपुर के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक घनश्याम रघुवंशी के परिजनों ने बताया कि घनश्याम अपने बीमार पिता रामचंद्र को देखने लखीमपुर स्थित खानपुर ग्रांट आ रहा था इसी दौरान मीरगंज में बस पेड़ से टकरा गई और घनश्याम की हादसे में मौत हो गई। मीरगंज पुलिस ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत के साथ 10 से अधिक लोग घायल हुए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि घटना में मृत व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मृतक के परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now