साइको किलर को जेल तक पहुंचाने वाले पुलिस अफसर को मिला सम्मान

बरेली। शाही थाना क्षेत्र में पिछले एक साल  से साइको किलर को लेकर दहशत थी। इस दहशत को दूर करने और  समाज के सामने साइको किलर को सामने  लाने वाले पुलिस इंस्पेक्टर अमित वालियान सहित सहित पूरी टीम को बसई ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में  प्रधानों सहित कई ग्रामीणों ने सम्मानित किया । इस कड़ी में  एसपी ग्रामीण मानुष पारिक , मुकेश चंद मिश्र , एडीएमएफआर, एसडीएम मीरगंज , सीओ मीरगंज , एसओ बहेड़ी को भी ग्राम प्रधानों द्वारा सम्मानित किया गया।  ग्रामीणों ने पुलिस टीम के सम्मान में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। साइको किलर को पकड़ने वाली पूरी टीम को  फूल माला पहनाने के साथ गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।  सम्मान पाकर सभी पुलिसकर्मी बेहद खुश दिखाई दिये।एसपी साउथ मानुष पारीक ने  मीडिया से बातचीत में कहा  कि साइको किलर पकड़ने में क्षेत्र की जनता का बहुत सहयोग मिला है।  पुलिस हमेशा जनता के साथ है । क्षेत्र में कोई भी घटना की सूचना आपको मिले तो तुरंत पुलिस को जरूर सूचित करें। एडीएम प्रशासन दिनेश कुमार ने बताया कि साइको किलर पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने  रात दिन एक किया गया था। अब वह जेल में है। क्षेत्र की जनता को कोई भी शिकायत हो तो वो उन किसी भीं समय फोन करके बता सकते है। आपकी समस्याओ का समाधान किया जायेगा। किसी भी ग्रामीण को कोई भी शिकायत हो तो वह भी उनको बता सकता है।
एसएसपी अनुराग आर्या को 15 अगस्त को मिला था बड़ा सम्मान
15 अगस्त पर एसएसपी बरेली को यूपी सरकार ने उनकी बेहतर सेवाओं के लिए 2.5 लाख रुपये के इनाम से सम्मानित किया था। अनुराग आर्या को यह सम्मान साइको किलर को पकड़े जाने के ठीक कुछ दिन  बाद मिला था।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now