ड्यूटी से घर लौट रही युवती को दूसरे समुदाय के युवक ने की छेड़छाड़, पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा

बरेली। रविवार रात को  सर्राफ के यहां से ड्यूटी वापस आ रही युवती के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान आरोपी का दोस्त पीड़ित के घर पर पहुंचा और जान से मारने की धमकी देने लगा साथ ही मारपीट कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया है। सर्किट हाउस के पास स्थित एक सर्राफ के यहां थाना प्रेमनगर क्षेत्र की युवती नौकरी करती है। रविवार रात करीब नौ बजे युवती अपने घर वापस आ रही थी। युवती जैसे ही बानखाना के पास पहुंची वैसी ही दूसरे समुदाय का मोहसीन नाम का युवक उसके पास आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा युवती ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और दुपट्टा खींचकर ले जाने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और आरोपी को पकड़कर पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी के पकड़े जाने की सूचना उसके दोस्त मोंटू को लगी तो वह पीड़िता के घर पर पहुंच गया और धमकी देने लगा कि युवती को वह लोग अब किसी कीमत पर नहीं बचा पाएंगे साथ ही मारपीट कर दी। भयभीत परिजनों ने थाना प्रेमनगर को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोंटू को भी गिरफ्तार कर लिया । घटना के बाद दोनों समुदायों के लोगों में तनाव की स्थिति बन गई। प्रेमनगर पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। बताया जाता है कि मोंटू पर गंभीर आरोपों में इज्जतनगर व प्रेमनगर में चार मुकदमें दर्ज हैं। प्रेमनगर इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि मोंटू और मोहसिन को हिरासत में लिया गया  है। सूचना पर थाने पहुँचे सीओ फर्स्ट ने वहाँ एकत्रित भीड़ को पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वाशन देकर वापिस भेजा । पुलिस ने  बताया कि सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश होने भेज दिया गया है।आगे की कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की जाएगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now