किला पुलिस ने जुए के केस में वांछित चल रहे चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बरेली। किला थाना क्षेत्र से  जुए के मामले में वांछित चल रहे चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि वांछित अभियुक्तों की किला पुलिस से अच्छी साठगांठ थी जिसके चलते वह बचते आ रहे थे।।जैसे मामले में कोर्ट ने संज्ञान लिया तो पुलिस ने समय गंवाए चारों अभियुक्तों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। किला पुलिस के मुताबिक माननीय न्यायालय CJM बरेली से जारी वारंट 1. केस नं0 4536/12 धारा 363 थाना कोतवाली बरेली के अनुपालन मे सम्बन्धित वांरटी अभियुक्त रफीक पुत्र रसीद खाँ निवासी हुसैन बाग बाकरगंज थाना किला बरेली ,  ACJM3 जनपद बरेली से जारी वारंट केस न. 3245/23 धारा 380/411 थाना किला बरेली से सम्बन्धित वांरटी अभियुक्त रहीश मिया उर्फ सबुआ पुत्र नियामू उर्फ नयाब निवासी हुसैनबाग हबीब भाई वाली गली थाना किला बरेली ,केस नं0 3236/23 धारा 3/4 जुआ अधि० थाना किला बरेली से सम्बन्धित वांरटी अभियुक्त दीपक मिश्रा पुत्र रामप्रसाद निवासी मो. जटवारा थाना किला बरेली ,केस नं0 3236/23 धारा 3/4 जुआ अधि० थाना किला बरेली से सम्बन्धित वांरटी अभियुक्त अभिषेक शर्मा पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी साहूकारा थाना किला जनपद बरेली को नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष समय से पेश किया जा रहा है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now