साधु की भेष में आ आये युवक ने महिला को बंधक बनाकर की लूटपाट , घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप 

बरेली ।  सिरौली थाना के क्षेत्र में दिनदहाड़े  साधु के भेष में आए युवक ने लूटपाट की घटना को अंजाम दे डाला ।  महिला के पति मामले की शिकायत पुलिस से की है। महिला के पति सुनील मौर्य  के मुताबिक जब वह खेत से वापस आया तो उसने देखा कि घरके दरवाजे पर आटे का कटोरा पड़ा हुआ है। वही पत्नी के हाथ पैर बंधे होने के साथ बेहोश  है। साथ में घर मे रखा कैश और सोने चांदी के आभूषण भी गायब है। सूचना पर पहुंची डायल 112 और  थाना सिरौली पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।सिरौली क्षेत्र के गांव गुरबा में रविवार को  बाबा के भेष में आए एक लुटेरे ने घर में अकेले देख महिला लक्ष्मी देवी पत्नी सुनील मौर्य से भिक्षा के रूप में आटा मांगा । आटा देने आई महिला को लुटेरे ने नशीला पदार्थ सूंघा दिया जिससे महिला बेहोश हो गई ।
बाद में  लुटेरे ने महिला के मुंह में अखबार ठूसने के बाद  बाद घर में लूटपाट की। लूटेरा घर में रखे  12 हजार कैश , सोने चांदी के आभूषण लूट कर मौके से फरार हो गया। खेत से  काम कर लौटे  पति सुनील जब वापस घर लौटा तो देखा कि घर के दरवाजे पर आटा बिखरा हुआ ।घर के अंदर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए उसकी पत्नी लक्ष्मी बेहोश अवस्था में हाथ पैर बंधे हुए पड़ी हुई है । इसके बाद घटना की सूचना डायल 112 तथा थाना सिरौली पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now